Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गोवा में भाजपा ने 34 प्रत्याशियों की सूची जारी की, मनोहर पर्रिकर के बेटे को नहीं मिला टिकट

नई दिल्ली

गोवा की 40 विधानसभा सीटों का मुकाबला कठिन होते जा रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 34 नाम हैं।

मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सैंकलिम, जबकि उप-मुख्यमंत्री मनोहर अजांकर मारगांव विधानसभा सीट से प्रत्याशी होंगे। भाजपा ने जिन 34 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया है, उनमें से नौ अल्पसंख्यक समुदाय के हैं। अब केवल छह उम्मीदवारों पर ही फैसला होना बाकी है। 14 फरवरी को यहां चुनाव होने हैं।