Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गौतम अडानी के नाम पर पहले तो खूब बिके इस कंपनी के शेयर, लेकिन अब स्टाॅक से निकल रहे निवेशक 

नई दिल्ली

पिछले सप्ताह एक खबर आई थी कि मीडिया इंडस्ट्री में गौतम अडानी (Gautam adani) कदम रखने जा रहे हैं। खबर यह थी कि देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडानी के अडानी ग्रुप (Adani group) ने राघव बहल के मीडिया वेंचर क्विंटिलियन बिजनेस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड (क्यूबीएम) में कुछ हिस्सेदारी ली है। खबर के अगले ही दिन बीएसई (BSE) लिस्टेड मीडिया कंपनी क्विंट डिजिटल मीडिया (Quint Digital Media Ltd) के शेयरों में जमकर खरीदारी हुई। इसका असर ये हुआ कि कंपनी के स्टॉक पर अपर सर्किट लग गया। हालांकि, उसके बाद अब कंपनी के शेयर लगातार गिर रहे हैं। पिछले दो कारोबारी सत्र में इस स्टाॅक में 18 फीसदी से अधिक की गिरावट देखी गई है।