बीकानेर. एजी ऑडिट की ओर से मीमाे मिलने के बाद नगर निगम यूजर चार्ज काे लेकर सीरियस हाे गया है। बीकानेर वेस्ट केयर कंपनी काे नगर निगम ने अब सिर्फ 45 दिन का समय दिया है। अगर इस बीच कमर्शियल में 80 प्रतिशत अाैर आवासीय क्षेत्र में 60 प्रतिशत यूजर चार्ज की वसूली नहीं हुई ताे कंपनी काे पेनल्टी भुगतनी हाेगी।
16 जुलाई 2021 से शहर में घर-घर कचरा संग्रहण का काम शुरू हुआ था। नियमाें के तहत शुरू के तीन माह सभी काे यूजर चार्ज से छूट थी। 15 अक्टूबर से कमर्शियल क्षेत्र में 30 प्रतिशत तक यूजर चार्ज की वसूली करनी थी जाे नहीं हुई। 16 जनवरी 2022 से आवासीय क्षेत्र की 30 प्रतिशत और कमर्शियल क्षेत्र की 60 प्रतिशत वसूली करनी थी।
तीसरी चरण भी शुरू हाे गया। इसके तहत 80 प्रतिशत कमर्शियल और आवासीय क्षेत्र के 60 प्रतिशत इलाके में यूजर चार्ज वसूला जाना चाहिए था। मंगलवार को नगर निगम आयुक्त ने कंपनी को हिदायत देते हुए 31 दिसंबर तक का वक्त दिया है। कहा, अगर इस समय के बीच यूजर चार्ज की वसूली नहीं हाेती ताे एक जनवरी से पेनल्टी कटनी शुरू हेागी जिसके लिए कंपनी खुद जिम्मेवार हाेगी।
यूजर चार्ज सरकार के नियमाें के तहत वसूले जाएंगे। नगर निगम हर महीने कंपनी काे लाखाें रुपए का भुगतान करता है। यूजर चार्ज की वसूली नहीं हाेगी ताे निगम कब तक अपने स्तर पर इतना बड़ा भुगतान करता रहेगा। टेंडर की शर्त पूरी नहीं की ताे हमें एक्शन लेना हाेगा। -गाेपालराम विरदा, आयुक्त नगर निगम