Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

घर में घुसे चोर, नहीं मिला कीमती सामान

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन की लोहिया कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े अज्ञात चोर कुछ समय के लिए सूने छोड़े गए मकान में घुस गए। ताला तोड़कर घर में घुसे चोरों ने कुछ ही देर में पूरा मकान खंगाल डाला। कपड़े व अन्य सामान बिखेर दिया लेकिन उनके हाथ न तो कोई कीमती सामान लगा और न ही रुपए। इस पर चोरों को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। मकान मालिक की पत्नी की ओर से इस संबंध में अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने के लिए गुरुवार को पुलिस थाना में परिवाद सौंपा गया। वीना पत्नी अनिल नायक निवासी लोहिया कॉलोनी, टाउन ने बताया कि उसका पति मजदूरी पेशा व्यक्ति है। वह गुरुवार को दोपहर करीब 12 बजे अपने मकान पर ताला लगाकर पड़ोस में गई थी। पीछे से अज्ञात शख्स मकान में घुसा और सारा सामान बिखेर दिया लेकिन उसे घर से कोई कीमती सामान या रुपए नहीं मिले। थोडी देर बाद वह वापस आई तो मकान पर लगाया ताला टूटा हुआ था और कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ था। सार-संभाल की तो घर में सारा सामान सही-सलामत मिला। वीना के अनुसार पूर्व में उसके मकान में चोरी हो चुकी है। उसे शक है कि उसका मकान पड़ोसी उस चोरी की वारदात में शामिल हो सकता है। वीना ने अज्ञात जनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चोरों का पता लगाने की मांग की।