Monday, April 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चारकोल पाउडर फेस मास्क घर पर बनाने और इसे अप्लाई करने का सही तरीका

नई दिल्ली

अक्सर पॉल्यूशन और चेहरे पर डेड स्किन जमा हो जाती है, जिससे ब्लैक एंड व्हाइट हेड्स चेहरे को खराब के देते हैं, अगर वक्त रहते इन प्रॉब्लम्स को दूर नहीं किया जाए, तो स्किन पर पिंपल्स होने लगते हैं। इन पिंपल्स को ठीक होने में काफी वक्त लग जाता है और अक्सर ठीक होने के बाद भी इनके निशान लंबे समय तक चेहरे पर पड़ जाते हैं। ऐसे में स्किन को क्लियर और ग्लोइंग बनाने के लिए ब्लैक हेड्स और व्हाइट हेड्स को हटाना बहुत जरूरी है। चारकोल पाउडर आपकी यह प्रॉब्लम को सॉल्व कर सकता है। आप मार्केट जाने की बजाय घर पर ही चारकोल पाउडर बना सकते हैं। चारकोल पाउडर को हफ्ते में बस एक बार ही लगाना चाहिए। 

घर पर ऐसे बनाएं चारकोल पाउडर
सबसे पहले एक बाउल में जिलेटिन पाउडर और एक्टिवेटेड चारकोल को डालकर अच्छी तरह से मिला लें। अब इसमें गर्म पानी और गुलाब जल में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अगर इसमें लंप्स बन रहे हैं, तो इसे 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में भी रख सकते हैं।


ऐसे लगाएं चारकोल पाउडर
चारकोल पाउडर लगाने से पहले आपको अपना चेहरा किसी माइल्ड क्लींजर से साफ करना है। इसके बाद चेहरे को सुखा लें। इसके बाद चेहरे पर एक पतली लेयर चारकोल पाउडर मिक्सचर की लगा लें। 20 मिनट सूखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। इसके बाद चेहरे पर टोनर और मॉश्चराइजर इस्तेमाल कर लें। इसका इस्तेमाल आप सप्ताह में एक बार कर सकते हैं। इसका रिजल्ट आपको पहले दिन ही दिख जाएगा।