नई दिल्ली
दाएं हाथ के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को भारत की टेस्ट टीम से ड्रॉप कर दिया गया है। इसके पीछे का कारण कुछ और नहीं, बल्कि चेतेश्वर पुजारा का प्रदर्शन है। चेतेश्वर पुजारा काफी समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे थे। यहां तक कि वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के तीन मैचों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। हालांकि, अब इंग्लैंड से उनके लिए अच्छी खबर आ रही है और वे अपनी फॉर्म हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, भारत की टीम को जुलाई में एक टेस्ट मैच इंग्लैंड में खेलना है और वे उस मैच में सलेक्शन के लिए उपलब्ध भी रह सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उनको दमदार प्रदर्शन करना होगा।