Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चेन्नई की लगातार तीसरी हार के लिए जडेजा ने इन्हें ठहराया ​जिम्मेदार

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2022 अब तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। टीम को रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ 54 रनों की एक और शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की लीग के 15वें सीजन में तीन मैचों में यह लगातार तीसरी हार थी। पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 180 रन का मजबूत स्कोर बनाया। इसके जवाब में चेन्नई की टीम 18 ओवर में 126 रन पर ढेर हो गई।

चेन्नई की रनों की लिहाज से आईपीएल में यह दूसरी बड़ी हार है। वहीं, 2018 के बाद से ऐसा पहली हुआ है कि चेन्नई की टीम ऑलआउट हुई है। कप्तान रविंद्र जडेजा ने इस हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने साथ ही कहा कि ऋतुराज गायवाड़ के आत्मविश्वास को बढ़ाने की जरूरत है। पिछले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने वाले गायकवाड़ इस सीजन में तीन मैच में मात्र दो ही रन बनाए पाए हैं।