Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

चौथी लहर का डर? दिल्ली में फेस मास्क जरूरी

नई दिल्ली

कोरोना वायरस के नए केसों में तेजी से हो रहे इजाफे के चलते दिल्ली में एक बार फिर से मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर बिना मास्क के पकड़ा जाएगा तो उसे 500 रुपये का जुर्माना अदा करना होगा। दिल्ली, हरियाणा जैसे राज्यों में कोरोना के केसों में तेजी के चलते चौथी लहर आने की आशंका पैदा हो गई है। दिल्ली के अलावा यूपी, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी एक बार फिर से पाबंदियां लगा दी गई हैं। यही नहीं आने वाले दिनों में पाबंदियों में इजाफे की भी आशंकाएं जताई जा रही हैं।