जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचितों को लाभान्वित करने का आह्वान
by seemasandesh
ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से की चाय पर चर्चा हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। केन्द्र में मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में सेवा व सुशासन के 8 साल कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी रामस्वरूप धायल का प्रवास कार्यक्रम रविवार को टाउन नगर मण्डल में भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष महंगासिंह ढिल्लों की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र सोनी के निवास पर हुआ। ओबीसी मोर्चा के जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से की चाय पर चर्चा करते हुए कहा कि सेवा व सुशासन के 8 साल के कार्यक्रम के तहत मोदी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों जैसे उज्जवला योजना के तहत मुफ्त गैस कनेक्शन, दीनदयाल विद्युत योजना के तहत हर घर बिजली पहुंचाना, जनधन योजना के तहत प्रत्येक नागरिक का बैंक खाता, ई-श्रम कार्ड योजना के तहत प्रत्येक असंगठित मजदूर का पंजीकरण, अटल पेंशन योजना आदि की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का काम हम कार्यकर्ताओं को करना है। इन योजनाओं से वंचित रहे नागरिकों को इसका लाभ मिले, इसके लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है। जिलाध्यक्ष महंगासिंह ढिल्लों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार ने उज्जवला योजना से महिलाओं को धुएं व इससे होने वाली अनेकों बीमारियों से निजात दिलाई है। प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की है। अब महिलाएं और अधिक सुरक्षित महसूस करने लगी हैं। मोदी सरकार प्रत्येक नागरिक, महिला, बुजुर्ग, बच्चे सभी के लिए जन कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अभूतपूर्व विकास हुआ है। बीते 8 सालों में विदेशों में देश का मान बढ़ा है। कार्यक्रम में ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री महेंद्र सहारण, भाजपा नगर मंडल टाउन अध्यक्ष प्रदीप ऐरी, सोशल मीडिया संयोजक लीलाधर सोनी, ओबीसी मोर्चा नगर मंडल टाउन अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा, शक्ति केन्द्र संयोजक भगवाना राम, नरेंद्र सोनी, हरदेवाराम, सुनील सोनी, वीरेंद्र उपाध्याय, हरीश कुमार, केसराराम, प्रेम कुमार, नरेंद्र सेन, रामी देवी, नीलम वर्मा आदि मौजूद थे।