Thursday, May 14निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जब अक्षय कुमार ने सबके सामने उड़ाया था एक्ट्रेस शांतिप्रिया के रंग का मजाक, एक्ट्रेस हो गई थीं शर्मसार

नई दिल्ली

अक्षय कुमार बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म सौगंध से 1991 में कदम रखा था। इस फिल्म में अक्षय के साथ शांतिप्रिया एक्ट्रेस लीड रोल में थीं। फिल्म में साथ करने के सालों बाद शांतिप्रिया ने अक्षय को लेकर एक ऐसा खुलासा किया था जिसके बाद एक्टर को काफी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा था। शांतीप्रिया ने अक्षय पर उनके रंग का मजाक बनाने का आरोप लगा था। एक्ट्रेस ने यह भी कहा था कि उसके बाद वह डिप्रेशन में चली गईं और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री भी छोड़ने का फैसला ले लिया था।

क्या बोली थीं शांतिप्रिया

एक्ट्रेस ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था, ‘मैंने अक्षय के साथ एक फिल्म इक्के पे इक्का में काम किया था। उसमे मेरा किरदार एक मॉडर्न लड़की का था। तो मुझे छोटी ड्रेस पहननी होती थीं। ड्रेस के साथ मुझे स्टॉकिंग्स पहननी होती थीं। तो मुझे याद है कि अक्षय ने उस वक्त कैसे मेरा मजाक बनाया था। हम क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग कर रहे थे और क्योंकि मैंने स्टॉकिंग्स पहनी थी तो मेरे घुटने उस वजह से थोड़े डार्क दिख रहे थे। उस वक्त मेरे और अक्षय के अलावा सेट पर पंकज धीर, चांदनी, पृथ्वी, राज सिप्पी, स्पॉट बॉय और मेकअप मैन समेत कई लोग थे।’

सबके सामने बनाया मजाक

उन्होंने आगे कहा था, ‘हमारे आस-पास करीब 100 लोग थे और उन सबके सामने अक्षय ने कहा था कि शांतीप्रिया के पैरों में बड़ा ब्ल्ड क्लॉट हो गया है। उन्होंने कहा कि अपने घुटने देखो। मैं उस वक्त काफी हैरान और शर्मसार थी। मुझे समझ नहीं आ रहा था कैसे रिएक्ट करूं। मैं बहुत अनकम्फर्टेबल हो गई थी और यही सोचती रही कि अक्षय इतने लोगों के बीच ऐसा मजाक कैसे कर सकते हैं।’