मुंबई
कंगना रनौत का कहना है कि अब वह किसी बुरी लत की गुलाम नहीं। उनके ऊपर सिर्फ उनकी मर्जी चलती है। हालांकि एक वक्त था जब उन्हें सिगरेट की लत लग गई थी। कंगना नने एक बार बताया था कि कैसे सिगरेट न मिलने पर वह बौखला जाती थीं। किसी भी तरह से जुगाड़ करती थीं। उन्होंने जब कभी-कभी जब सिगरेट पीना शुरू किया था तो सोचा नहीं था कि वह इसकी आदी हो सकती हैं। हालांकि लोगों ने उनको चेतावनी दी थी लेकिन उन्हें लगता था कि इतनी बुरी चीज की आदत कैसे लग सकती है। आज No Smoking Day पर जानते हैं कंगना रनौत की जिंदगी से जुड़ा यह किस्सा।