Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जब जॉनी लिवर को बहन की मौत के बाद करना पड़ा था शो, सबको रोता छोड़ चुपके से घर से निकले थे

मुंबई

जॉनी लिवर बॉलीवुड के जाने-माने कॉमेडियन हैं। कहते हैं कि दर्शकों को रुलाना आसान होता है लेकिन हंसाना मुश्किल। कई बार हंसाने वाले के दिल में दर्द छिपा होता है और वह लोगों के सामने तक नहीं ला पाता। अपनी जिंदगी का एक ऐसा ही किस्सा जॉनी लिवर एक इंटरव्यू में बता चुके हैं। जॉनी ने बताया था कि जिस दिन उनकी बहन की डेथ हुई थी उन्हें उसी दिन परफॉर्म करने जाना था। इतनी बड़ी ट्रैजिडी के बीच वह घर पर लोगों को रोता हुआ छोड़कर दर्शकों को हंसाने पहुंचे थे। जॉनी लिवर इस परफॉर्मेंस को अपनी जिंदगी का सबसे कठिन परफॉर्मेंस मानते हैं। 

टैक्सी में बदले थे कपड़े


जॉनी लिवर ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में हम सबको हंसाया है। बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में उन्होंने अपनी लाइफ की एक दुखद घटना का जिक्र किया था। जॉनी ने बताया था, मेरी बहन की डेथ हो गई थी और मुझे एक शो करना था। मुझे लगा कि मेरा शो 8 बजे होगा। लेकिन पता चला कि शो दोपहर बाद 4 बजे था। मेरा दोस्त आया और पूछा कि शो कैंसिल कर दिया? मैंने उसे बताया, नहीं वो तो रात में देर से है। वह बोला नहीं, शो 4 बजे है और एक कॉलेज फंक्शन है। मुझे लगा, अरे बाप रे, 4 बजे। घर पर सब लोग रो रहे थे। मैं चुपचाप अंदर गया और अपने कपड़े ले आया। मैंने टैक्सी में कपड़े बदले। उस वक्त मेरे पास कार नहीं थी।