नई दिल्ली
दिनों दिन देश में बढ़ती महंगाई को लेकर जनता त्रस्त है और विपक्षी पार्टियां केंद्र सरकार को निशाना बना रही हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कांग्रेस नेता नेट्टा डिसूजा ने दिल्ली-गुवाहाटी हवाई यात्रा के दौरान फ्लाइट में शूट किया है। इस वीडियो में डिसूजा ईरानी से सवाल कर रही हैं कि महंगाई इतनी बढ़ गई हैं, तो जवाब में ईरानी कह रही हैं- प्लीज झूठ मत बोलिए।