Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जम्मू-कश्मीर के शख्स को कमरा न देने वाले होटल पर ऐक्शन, ओयो ने अपने प्लेटफॉर्म से हटाया

नई दिल्ली

हॉस्पिटैलिटी फर्म OYO ने अपने प्लेटफॉर्म से उस होटल को हटा दिया है, जिसने कथित तौर पर जम्मू-कश्मीर के एक व्यक्ति को पहले से रिजर्व रूम देने मना कर दिया था। कंपनी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उसे इस घटना पर अफसोस है। 

बता दें कि हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें एक व्यक्ति को कमरा देने से इसलिए मना किया जा रहा है, क्योंकि वह केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर से है। 

वीडियो वायरल होने के बाद तमाम आलोचनाओं के बीच होटल कमरों की ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध कराने वाले मंच ओयो ने बृहस्पतिवार को जम्मू कश्मीर के व्यक्ति को कथित तौर पर कमरा देने से मना करने वाले होटल को अपने मंच से हटा दिया।