Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जम्‍मू-कश्‍मीर में परिसीमन रिपोर्ट के बाद पाक का विरोध

नई दिल्ली

परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर अपनी रिपोर्ट जारी कर दी है. रिपोर्ट पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने रिपोर्ट पर प्रभारी भारतीय राजदूत को तलब किया.जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग ने गुरूवार को अपनी अंतिम रिपोर्ट जारी कर दी. इसके साथ ही राज्य में जल्द चुनाव के संकेत नजर आने लगे हैं. आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने पर जम्मू-कश्मीर में 90 विधानसभा क्षेत्र होंगे. आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक जम्मू संभाग में 43 और कश्मीर में 47 सीटें होंगी. परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य में सात विधानसभा सीटें बढ़ जाएंगी. रिपोर्ट में जम्मू संभाग में छह और कश्मीर में एक विधानसभा सीट को बढ़ाया गया है. इसके अलावा लोकसभा की सीटों की संख्या पांच की गई है.