जयपुर
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का खुला अधिवेशन शुरू हो गया है। अधिवेशन से पूर्व गुजरात कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा ने मीडिया से बात की और पीएम मोदी के गुजरात माॅडल पर जमकर निशाना साधा। रघु शर्मा ने कहा कि गुजरात माॅडल छलावा है। कोरोना काल में 3 लाख लोग मारे गए। मरीजों को अस्पतालों में जगह नहीं मिली। अस्पतालों में बेड नहीं थे। मेडिकल सुविधाओं के अभाव में मरीजों ने दम तोड़ दिया। गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में शपथ पत्र दाखिल कर 1 लाख लोगों के कोरोना से मरने की बात स्वीकार की है। जबकि हकीकत है कि 3 लाख लोग कोराना वायरस से मारे गए है। रघु शर्मा ने कहा कि मोदी सरकार 2014 में झूठ के सहारे सत्ता में आई गई। भाजपा ने ‘अब नहीं होगी महंगाई की मार अब की बार मोदी सरकार’ का नारा देकर देशवासियों को धोखा दिया।
राजस्थान के पूर्व चिकित्मा मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि रीट पेपर लीक मामले को लेकर भाजपा के नेता छाती पीट रहे हैं। उन्हें गुजरात माॅडल को देख लेना चाहिए। गुजराज में 9 बार पेपर लीक की घटनाएं हुई है। भर्ती एजेंसियों में भाजाप से जुड़े लोग बैठे है। रघु शर्मा ने दावा कि पंजाब, उत्तराखंड और गोवा में कांग्रेस को पूर्ण बहुत मिलेगा। कांग्रेस के विरोध के बाद भाजपा नेताओं को इस्तीफा देना पड़ा। रघु शर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से पूर्व केजरीवाल की पोल खुल गई है।