जयपुर
जयपुर में शराब पिलाकर नाबालिग सहित दो लड़कियों से रेप के मामले सामने आए है। उनके दोस्त मिलने के बहाने होटल के रूम तक ले गए। शराब के नशे में उनके साथ रेप किया। इस संबंध में मानसरोवर और करधनी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि कावेरी पथ मानसरोवर निवासी 28 साल की युवती ने मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मार्च 2016 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती उदित चौधरी से हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। उदित कुछ दिन बाद उससे मिला। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। लगातार मोबाइल कॉल पर बात होने लगी। पति से तलाक का केस चलने के बारे में भी उदित को बताया। उसने बातचीत के दौरान मुझसे शादी करने की कहा। बोला- तलाक के बाद मैं तुमसे शादी कर लूंगा। तलाक केस के चलते कई बार मुझे कोर्ट भी लेकर गया।
आरोप है कि पूरी तरह फेसबुक फ्रेंड उदित चौधरी ने उसको विश्वास में ले लिया। जनवरी 2017 में आरोपी उदित उसे मानसरोवर स्थित एक होटल में ले गया। होटल के रूम में उसने शराब पी और कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर जबरदस्ती उसे भी शराब पिलाई। नशे की हालत में उसके साथ जबरन रेप किया। उसके बाद शादी करने की कहकर लगातार रेप करने लगा। जिसके बाद अब शादी करने से मना कर दिया।