Friday, July 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दबा ड्राइवर, मौत

जयपुर

जयपुर के प्रताप नगर इलाके में सोमवार तड़के अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली के टायर के नीचे आने से ड्राइवर की मौत हो गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रैक्टर के नीचे दबे शव को बाहर निकाला। पोस्टमार्टम के लिए शव महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मोर्चरी रखवाया गया।

एसआई मुकेश मीना ने बताया कि हादसे में दिल्ली रोड चंदवाजी निवासी मनीष मीना (25) पुत्र कल्याण मीना की मौत हो गई। वह ट्रैक्टर-ट्रॉली चलता था। तड़के करीब 4 बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पत्थर भरकर 7 नंबर चौराहे से सांगानेर की ओर जा रहा था। इसी दौरान एयरपोर्ट रोड पर कस्तूरी गार्डन के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टक्कर लगते ही ड्राइवर मनीष नीचे रोड पर आ गिरा। ट्रैक्टर के पिछले टायर के नीचे आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।