Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जयपुर रोड पर सड़क की चौड़ाई बढ़ाने के दौरान जगह-जगह से टूट रही है पेयजल लाइन, जनता परेशान

बीकानेर

छह महीने में जयपुर रोड़ पर दो बड़े काम होने हैं। पहला, म्यूजियम सर्किल से हल्दीराम प्याऊ तक सड़क चाैड़ी हाेकर सिक्स लेन बनेगी। दूसरा शहर की बाहरी काॅलाेनियाें के लिए 2052 तक की आबादी के लिहाज से नई पाइप लाइन बिछेगी। हैरानी इस बात की है कि अभी हाई-वे चाैड़ा करने के लिए अंधाधुंध तरीके से खुदाई हा़े रही है, जिससे राेज पाइप लाइन टूट रही है। यूआईटी ने इस हाई वे से बिजली के खंभे और जमीन के नीचे केबल ताे शिफ्ट की लेकिन पाइप लाइन नहीं।

सड़क काे सिक्स लेन बनाने के लिए यहां से बिजली के खंभे हटाने के लिए न्यास ने बीकेईएसएल काे पैसा दिया। अंडरग्राउंड केबल हटवाई जा रही, जबकि यूआईटी ने पीएचईडी काे पत्र लिख कर पाइप लाइन हटाने को कहा है। इस काम में 30 से 40 लाख रुपए खर्च हाेंगे। जयपुर रोड पर खुदाई शुरू होने से रोज पाइप लाइन टूट रही है। इस वजह से जयपुर रोड से सटी ज्यादातर कॉलोनियों में पेजयल की समस्या बनी हुई है। चिंता की बात ये है कि जैसे ही हाई-वे की सड़क बनकर तैयार हाेगी वैसे ही पीएचईडी का पायलट प्रोजेक्ट का काम शुरू हा़े जाएगा। उस वक्त लाइन बिछाने के लिए सड़क फिर से टूटेगी।