Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जानिए क्यों सोसाइटी की वजह से रातों रात घर छोड़कर भाग गई थीं दीप्ति नवल

नई दिल्ली

दीप्ति नवल के जन्मदिन पर जानिए उनसे जुड़ीं कुछ खास और दिलचस्प बातों के बारें में…

दीप्ति नवल (Deepti Naval) बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री रही हैं। ‘चश्मे बद्दूर’, ‘रंग-बिरंगी’, ‘फिराक’, ‘साथ-साथ’ , अनकही’, ‘बवंडर, ‘लीला जैसी क्लासिक फिल्में करने वाली इस दिग्गज अदाकारा का आज 3 फरवरी 2022 को 70वां जन्मदिन है।  साल 1952 में पंजाब के शहर अमृतसर में जन्मीं दीप्ती नवल लंबे समय से पर्दे से दूर हैं, लेकिन उन्हें अक्सर बॉवीवुड की पार्टी, फैंशन शो और अन्य इवेंट में शिरकत करते हुए देखा जाता है। आखिरी बार उन्हें अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ में देखा गया था। इसके अलावा बीते साल 2020 में ऐसी खबरें थीं कि दीप्ति नवल को दिल का दौरा पड़ा था और जिसकी वजह से उनकी कोरोनरी एंजियोप्लास्टी की गई थी। आज एक्ट्रेस के जन्मदिन पर जानेंगे उनकी लाइफ और करियर से जुड़े खास बातें साथ ही साथ ये भी जानेंगे कि आपकी फेवरेट अभिनेत्री इन कहां और क्या कर रही हैं।

एक्ट्रेस होने के साथ इन खूबियों के लिए हैं फेमस

दीप्ति नवल के फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1978 में श्याम बेनेगल की फिल्म  ‘जुनून’ से हुई। इसके बाद लगातार कई सुपरहिट फिल्में दीं। दीप्ति  की सुपरहिट फिल्मों में ‘कथा’, ‘किसी से ना कहना’ और ‘जलियां वाला बाग’ भी शामिल हैं। दीप्ति ने कई साइड किरदार भी निभाए थे, जिसके लिए खूब तारीफ मिली। एक शानदार एक्ट्रेस होने के साथ ही साथ दीप्ति एक चित्रकार और कवियित्री भी हैं।