मेलबर्न
कोविड-19 ऑस्ट्रेलिया और दुनिया के कई हिस्सों में अभी तेजी से फैल रहा है। जो लोग संक्रमण से जूझ रहे हैं या इससे उबर रहे हैं। ऐसे में वे सवाल कर सकते हैं कि क्या कोविड-19 के संपर्क में आने से उन्हें संक्रमण की अगली लहर आने पर लंबे समय तक रोग प्रतिरोधक शक्ति मिलेगी ?
महामारी के प्रारंभिक दिनों से ही हमें यह पता है कि कोविड-19 से कई रोग प्रतिरोधक प्रतिक्रियाएं पैदा होती हैं और एक बार संक्रमण होने के बाद, भविष्य में होने वाले संक्रमणों से आंशिक तौर पर सुरक्षा मिलती है। हमने विभिन्न स्वरूपों से कोविड की रोग प्रतिरोधक शक्ति के बारे में और जानकारियां हासिल करना शुरू कर दिया है। अभी तक हमें यह पता चला है- टीके की खुराक ले चुके लोग संक्रमित हो रहे हैं लेकिन टीके अब भी जरूरी हैं।
ऑस्ट्रेलिया में 16 वर्ष से अधिक आयु के करीब 95 प्रतिशत लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की कम से कम दो खुराक ले रखी है लेकिन टीके की खुराक लेने के बावजूद वे कोविड की चपेट में आ रहे हैं इसे ‘ब्रेकथ्रू इन्फैक्शन’ कहा जाता है।