Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिला अस्पताल को मिला लक्ष्य सर्टिफिकेट

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के महात्मा गांधी स्मृति राजकीय जिला अस्पताल को लक्ष्य कार्यक्रम के तहत सर्टिफिकेट मिला है। जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने पीएमओ डॉ. मुकेश कुमार पोटलिया को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतिक चिन्ह भेंट दिया। उनके साथ सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा, एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार, आरसीएचओ डॉ. विक्रमसिंह, डिप्टी सीएमएचओ डॉ. रविशंकर शर्मा, जिला औषधि विभाग से जिला समन्वयक डॉ. कुलदीप बराड़ भी थे। एसीएमएचओ डॉ. पवन कुमार ने बताया कि निदेशालय से आई टीम की ओर से निर्धारित माणकों के अनुरुप जिला अस्पताल में प्रसव कक्ष एवं प्रसव आॅपरेशन थियेटर की जांच की। इसी के तहत जिला अस्पताल को लक्ष्य सर्टिफिकेट मिला। जिला अस्पताल को प्रसव कक्ष के लिए तीन लाख रुपए और प्रसव आॅपरेशन थियेटर के लिए तीन लाख रुपए तीन साल के लिए मिलेंगे। इस तरह जिला अस्पताल को तीन साल में 18 लाख रुपए मिलेंगे।