Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिला अस्पताल में पांच घंटें बंद रही बिजली

  • इलाज और जांच की व्यवस्था बिगड़ी, मरीजों का गर्मी से बेहाल, ओपीडी रही खाली
    श्रीगंगानगर।
    जिला अस्पताल में गुरूवार को मुख्य लाइन की केबल में अचानक खराबी आ गई। इस कारण विद्युत सप्लाई करीब पांच घंटें तक बंद रही। इससे ारीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं इलाज और जांच करने करने की व्यवस्था बिगड़ गई। ओपीडी ब्लॉक में अंधेरा व अधिक गर्मी होने पर कमरों में डॉक्टर भी नहीं बैठे थे। मरीज इनकी इंतजार में कैमरों के बाहर लाइनों में खड़े रहे। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे विद्युत लाइन की मुख्य केबल में अचानक खराबी आ गई थी। इससे अस्पताल के पूरे परिसर और सभी यूनिट में लाइट बंद हो गई। इस कारण जरनेटर से भी विद्युत अस्पताल में विद्युत सप्लाई बहाल नहीं हुई। दोपहर करीब डेढ़ बजे खराबी की ठीक करने के बाद सप्लाई को शुरू किया गया। आपातकालीन कक्ष में तो डॉक्टरों ने मोबाइल की टार्च से इलाज किया। खून, एक्सरे आदि जांच करने की मशीनें भी बंद हो गई। महिला और बच्चा वार्ड, लेबर रूम का तो बूरा हाल हो गया था।