Sunday, May 17निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जिला कलक्टर ने किया पोस्टर का विमोचन

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से 17 सितम्बर को मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। तेरापंथ भवन में आयोजित किए जाने वाले रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन गुरुवार को जिला कलक्टर नथमल डिडेल ने अपने चैम्बर में किया। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि 17 सितम्बर को अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से भारत ही नहीं विदेशों में भी दो हजार से अधिक मेगा ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने अधिकाधिक नागरिकों से शिविर में पहुंचकर रक्तदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर परिषद के कमल जैन सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।