जिले के चार खिलाड़ी राष्ट्रीय वुशु प्रतियोगिता में लेंगे हिस्सा
by seemasandesh
25 मार्च को तमिलनाडू में शुरू होगी प्रतियोगिता हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तमिलनाडु में 25 मार्च से आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर वुशु प्रतियोगिता में हनुमानगढ़ स्पोर्ट्स क्लब के 4 खिलाड़ी राजस्थान टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। हनुमानगढ़ जिला वुशु संघ महासचिव शंकर सिंह नरुका ने बताया कि तमिलनाडू की नुरुल इस्लाम यूनिवर्सिटी में भारतीय वुशु संघ के तत्वावधान में 25 से 31 मार्च तक 21वीं राष्ट्रीय सब जूनियर बालक-बालिका वर्ग की वुशु प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें हनुमानगढ़ जिले की बालिका वर्ग में 24 किलोग्राम भार वर्ग में निरीक्षा नरुका, 56 किलोग्राम भार वर्ग में योगिता राठौड़, तालु इवेंट में भूमिका स्वामी एवं बालक वर्ग में आर्यन राज शर्मा हिस्सा लेंगे। इन खिलाड़ियों का राजस्थान टीम में चयन हुआ है। यह खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपना खेल कौशल प्रदर्शन करेंगे। खिलाड़ियों के राष्ट्रीय स्तर पर चयन होने पर जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह, ओम प्रकाश सेन, हनुमानगढ़ जिला वुशु संघ अध्यक्ष देवेंद्र अग्रवाल, हनुमानगढ़ स्पोर्ट्स क्लब अध्यक्ष शिवशंकर खड़गावत, हेमंत गोयल, एडवोकेट राजीव चौधरी, राजेश खीचड़, सुनील कामरा, आशु गर्ग, एनआईएस कोच रविसिंह, पदमसिंह, बलविंद्र सिंह आदि ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले एवं राज्य का नाम गौरवान्वित करने के लिए प्रेरित किया। हनुमानगढ़ स्पोर्ट्स क्लब निदेशक हेमंत गोयल ने बताया कि क्लब के खिलाड़ी पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर राज्य एवं जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।