Thursday, September 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

जूते पहनकर खिले नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे

  • शहीद भगत सिंह युवा फाउंडेशन क्लब ने बांटे जूते
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    शहीद भगत सिंह युवा फाउंडेशन क्लब की ओर से बुधवार को टाउन के वार्ड नम्बर 27, 18 एचएमएच स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में अध्ययनरत जरूरतमंद परिवारों के 51 बच्चों को जूते वितरित किए गए। इस दौरान क्लब सदस्यों ने बच्चों को अपने हाथों से जूते पहनाए। नए जूते पाकर नन्हे-मुन्ने बच्चों के चेहरे खिलखिला उठे।