नई दिल्ली
मौसम में बदलाव होते ही बालों का झड़ना एक आम समस्या बन जाता है, जिससे शायद हर दूसरा व्यक्ति परेशान रहता है। बालों के झड़ने की कई वजह हो सकती हैं, जिसमें अनहेल्दी लाइफस्टाइल, प्रदूषण और स्ट्रेस की अधिकता मुख्य कारणों में से हैं। आजकल महिलाओं में हेयर लॉस की समस्या अधिक देखने को मिल रही हैं। चिंता की बात यह है कि अधिकतर लोग हेयर लॉस और हेयर फॉल को एक ही समस्या मानने लगते हैं। जबकि हेयर फॉल और हेयर लॉस में काफी बड़ा अंतर है। आइए जानते हैं आखिर क्या है हेयर फॉल और हेयर लॉस का फर्क।