मुंबई
कुछ ही देर में दर्शकों का इंतजार पूरा हो जाएगा और टीवी पर 5 साल बाद ‘झलक दिखला जा’ (Jhalak Dikhhla Jaa) अपने 10वें सीजन के साथ दस्तक देगा। दर्शकों के बीच ‘झलक दिखला जा 10’ (Jhalak Dikhhla Jaa 10) के लिए काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा है। शो में वो सब कुछ है, जिसके लिए फैन्स इसका इंतजार करते हैं। एक ओर जहां शो को करण जौहर (Karan Johar) , माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) जज करेंगी तो दूसरी ओर मनीष पॉल (Maniesh Paul) होस्ट करेंगे। इसके अलावा 12 सेलेब्रिटी कंटेस्टेंट्स की लिस्ट भी सामने आ चुकी है। ‘झलक दिखला जा 10’ को कौन जीतेगा, ये तो आने वाले वक्त में ही पता लगेगा, लेकिन हम आपको बताते हैं बीते 9 सीजन के विनर्स के बारे में….
झलक दिखला जा के अभी तक के विनर्स
बता दें कि झलक दिखला जा की शुरुआत साल 2006 से हुई थी और इसका 9वां सीजन 2016 में टेलीकास्ट हुआ था। यानी 10वां सीजन करीब 5 साल के बाद आ रहा है और दर्शक इसके लिए काफी एक्साइटिड हैं। शो की शुरुआत से पहले अभी तक के 9 सीजन्स के विनर्स पर एक नजर मार लेते हैं…
झलका दिखला जा सीजन वन विनर: मोना सिंह
झलका दिखला जा सीजन दो विनर: प्राची देसाई
झलका दिखला जा सीजन तीन विनर: बाइचुंग भूटिया
झलका दिखला जा सीजन चार विनर: मियांग चेंग
झलका दिखला जा सीजन पांच विनर: गुरमीत चौधरी
झलका दिखला जा सीजन छह विनर: दृष्टि धामी
झलका दिखला जा सीजन सात विनर: आशीष शर्मा
झलका दिखला जा सीजन आठ विनर: फैजल खान
झलका दिखला जा सीजन नौ विनर: तेरिया मगर