झालावाड़ । झालावाड़ एसीबी ने जिले की पंचायत समिति सुनेल की ग्राम पंचायत मगीसपुर और दीवलखेड़ा के ग्राम विकास अधिकारी अजीज मोहम्मद को दस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ किया गिरफ्तार। एसीबी की कार्रवाई जारी है। कार्रवाई के हड़कम्प मच गया है। आरोपी ग्राम विकास अधिकारी से पूछताछ की जा रही है। झालावाड़ एसीबी ने परिवाद मिलते ही गोपनीय सत्यापन करवाया, इसमें रिश्वत की मांग करने की पुष्टि होते ही मंगलवार को दबोच लिया है। कार्रवाई झालावाड़ एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भवानीशंकर मीणा के निर्देशन में की गई।
सहायक उद्यान अधिकारी को ढाई लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
बूंदी . एसीबी टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए सहायक निदेशक उद्यान रामप्रसाद मीणा को ढाई लाख रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी को सोलर प्लांट ठेकेदार पुरुषोत्तम शर्मा ने परिवाद दिया थाए जिसमें बताया था कि सोलर प्लांट फाइलों के वेरिफिकेशन की एवज में 5 लाख रुपए मांग कर रहा है। एसीबी ने सोलर ठेकेदार के परिवाद का सत्यापन कराया। जिसमें सहायक निदेशक के 5 लाख रुपए मांगने की पुष्टि हुई। एसीबी ने जाल बिछाया और सोमवार को बूंदी के खोजागेट स्थित सहायक निदेशक के कार्यालय में कार्रवाई की।कार्रवाई की भनक लगते ही सहायक निदेशक मीणा कार्यालय से फरार हो ग या। तब एसीबी टीम ने पीछा किया और सहायक निदेशक मीणा को उसके देवपुरा स्थित आवास से रंगे हाथों गिरफ्तार किया । एसीबी ने कार्रवाई को अंजाम सहायक निदेशक के घर पर दिया। एसीबी टीम घूसखोर रामप्रसाद को एसीबी चौकी पर लेकर आई तो बेशर्मी की हद दिखाते हुए मीडिया कर्मियों के सामने हंसते हुए फोटो खिंचवाया। मीडिया कर्मियों से यह कहते हुए एसीबी चौकी में गया कि ऐसा मौका कभी.कभी आता है।