Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

झोलाछाप चिकित्सक ने महिला को नशीला पदार्थ देकर किया दुष्कर्म

भरतपुर (वार्ता). राजस्थान में भरतपुर के गोपालगढ़ थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर पर महिला मरीज के उपचार के दौरान ड्रिप की बोतल में नशीला पदार्थ देकर उसके साथ कई बार कथित दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने झोलाछाप डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के पति ने गोपालगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाते हुए बताया है की उसकी पत्नी पेट के दर्द का इलाज करवाने के लिए गोपालगढ़ कस्बे के मसरूद्दीन के क्लिनिक पर गई थी। डॉक्टर मसरूद्दीन ने उसे दुकान के अंदर पर्दा लगा कर ड्रिप लगाई जिसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी बेहोश हो गई और जब उसे होश आया तो उसकी पत्नी के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था।
रिर्पोर्ट में बताया कि पत्नी ने जब डॉक्टर से पूछा की आपने मेरे साथ दुष्कर्म किया है तो डॉक्टर हसने लगा। तब डॉक्टर ने कहा की मैंने तेरे साथ बलात्कार किया है और तेरा अश्लील वीडियो भी बना लिया है। डॉक्टर ने महिला को धमकी दी की अगर वह इस बारे में किसी को बताएगी तो वह उसे जान से मार देगा और वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।
महिला का पति बाहर नौकरी करता है। घटना का पता लगने के बाद महिला का पति घर आया और गोपालगढ़ थाने में आरोपी डॉक्टर मसरूद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।