Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टाटा का ये स्टाॅक कर सकता है कमाल, राकेश झुनझुनवाला ने भी किया है निवेश 

नई दिल्ली

टाटा मोटर्स (Tata Motars) के शेयर की कीमतों में बिकवाली का दौर चल रहा है। सिर्फ 2022 में  शेयर की कीमतों में 13 फीसदी की गिरावट आ चुकी है। इसके बावजूद स्टाॅक मार्केट के ‘बिग बुल’ कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का इस कंपनी पर भरोसा बरकरार है। यही वजह है कि उन्होंने टाटा मोटर्स में अपनी हिस्सेदारी बरकार रखने का फैसला किया है।

स्टाॅक मार्केट के एक्सपर्ट के अनुसार निफ्टी ऑटो इंडेक्स ने हाल ही में 11,000 के लेवल पर ब्रेकआउट दिया है और यह 11,100 पर बरकरार है। सेमीकंडक्टर की उपलब्धता आने वाले सत्रों में राकेश झुनझुनवाला के स्टाॅक और अन्य ऑटो स्टाॅक को बढावा दे सकती है।