Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टाटा के इस स्टॉक में भारी गिरावट के बाद भी मौका देख रहे हैं एक्सपर्ट, बोले- खरीद लो 

नई दिल्ली
टाटा ग्रुप (TATA Group) की कंपनियों के शेयरों जहां इस अच्छा रिटर्न दिया है तो वहीं कई कंपनियां ऐसी भी हैं जिन्होंने निवेशकों को निराश किया है। टाटा मोटर्स (TATA Motors) उन्हीं कुछ कंपनियों में से एक है जिसने निवेशकों को निराश किया है। लेकिन ब्रोकरेज फर्म टाटा के इस स्टॉक में गिरावट के बाद भी कमाई का मौका दिख रहा है। उन्हें लगता है कि टाटा मोटर्स के शेयर आने वाले समय में 11 प्रतिशत तक चढ़ सकते हैं। 
घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर के अनुसार,“टाटा मोटर्स के शेयरों की कीमतों में काफी गिरावट देखने को मिला है। लेकिन आने वाले समय में यह बाउंस बैक कर सकता है। चार्ट पैटर्न पर रिवर्सल ट्रेंड दिखा रहा है। जोकि एक अच्छा संकेत माना जा सकता है। हमें लगता है कि ये स्टॉक आने वाले समय में 450 रुपये के लेवल पर जा सकता है, इसलिए इसे बाय रेटिंग दी गई है।” बता दें, सितंबर में टाटा मोटर्स की सेल्स में 44 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। त्योहारों के सीजन अभी चल ही रहा है ऐसे में सेल्स के बढ़ने की उम्मीद की जा रही है।