नई दिल्ली
अगर आप टाटा ग्रुप (Tata group) के शेयर में निवेश के मौके तलाश रहे हैं तो आप टाइटन के शेयरों पर नजर रख सकते हैं। दरअसल, टाटा ग्रुप की कंपनी टाइटन (Titan) पर एमके ग्लोबल बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। बता दें कि शेयर बाजार के बिग बुल राकेश झुनझुनवाला (Rakesh jhunjhunwala) का भी टाइटन के शेयरों में निवेश है। हालांकि, उन्होंने अभी टाइटन के शेयरों में अपनी कुछ हिस्सेदारी घटाई है हालिया शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, राकेश झुनझुनवाला के पास टाइटन कंपनी के 3,53,10,395 शेयर या 3.98 फीसदी हिस्सेदारी है।
2900 रुपये पर जाएगा शेयर प्राइस
एमके ग्लोबल के मुताबिक, टाइटन कंपनी के शेयर (Titan share) 2900 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ खरीद सकते हैं। टाइटन कंपनी लिमिटेड का मौजूदा शेयर प्राइस 2,461.50 है। एमके ग्लोबल के मुताबिक, अगले एक साल में यह शेयर अपने टारगेट प्राइस पर पहुंच सकता है। यानी कि मौजूदा शेयर प्राइस के हिसाब से अभी दांव लगाने पर निवेशकों को 17.84% का फायदा मिल सकता है।