नई दिल्ली
शेयर बाजार (Share Market) में काफी उतार और चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है। लेकिन इस मुश्किल दौर में भी टाटा (Tata Stock) के कई शेयरों ने शानदार रिटर्न दिया है। कुछ तो ऐसी कंपनियां हैं जिन्होंने पिछले एक साल के दौरान पोजिशनल निवशकों (Postioanal Investors) को मालामाल कर दिया। इंडियन होटल्स (Indian Hotels Share) कंपनी उन्हीं ताबड़तोड़ रिटर्न देने वाले शेयरों में से एक है। कंपनी ने पिछेल एक साल के दौरान 115 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। वहीं, बीते कुछ दिनों के प्रदर्शन ने निवेशकों को गदगद कर दिया है।
टाटा समूह के इस स्टॉक की कीमतों में पिछले 6 सत्रों के दौरान काफी तेज उछाल देखने को मिली। सोमवार को शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयर का भाव एनएसई में 307.20 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। पिछले 6 कारोबारी सत्रों के दौरान टाटा समूह की इस कंपनी के शेयर की कीमतों 12 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के एक शेयर की कीमत 273 रुपये से बढ़कर 308 रुपये के लेवल पर जा पहुंचा है। बता दें, कंपनी के 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर 308 रुपये है। वहीं, 52 सप्ताह का न्यूनतम स्तर 138 रुपये है।