Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टाटा ने तुर्की बिजनेसमैन इल्कर अइसी को बनाया एयर इंडिया का CEO और MD, राष्ट्रपति एर्दोआन के रह चुके हैं सलाहकार

नई दिल्ली

टाटा संस ने सोमवार को तुर्की एयरलाइंस के पूर्व अध्यक्ष इल्कर अइसी (Ilker Ayci) को एयर इंडिया का मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया। टाटा संस ने एक विज्ञप्ति में कहा, “बोर्ड ने उचित विचार-विमर्श के बाद एयर इंडिया के सीईओ और एमडी के रूप में Ilker Ayci की नियुक्ति को मंजूरी दी। यह नियुक्ति अपेक्षित नियामक अनुमोदन के अधीन है।”