Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टीए-डीए बनाने में आ रही दिक्कत

  • सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के सदस्यों ने उठाई समस्या
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ की ओर से बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के सदस्यों की बैठक ली गई। बैठक में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। संस्थान सदस्यों की ओर से उठाई गई समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन एसपी डॉ. राठौड़ ने दिया। बैठक में मुख्य रूप से हनुमानगढ़ के गृह जिले वाले व अन्य जिलों में पदस्थापित रहते हुए सेवानिवृत्त हुए कार्मिकों के आॅनलाइन टीए-डीए की समस्या उठाई गई। एसपी ने संबंधित थाना को टीए-डीए बनाने के लिए आदेश जारी करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा बैठक में आई पहचान पत्र बनाने, सीएलजी में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को शामिल करने, विधिक कार्य के संबंध में पुलिस थाना में जाने वाले सेवानिवृत्त पुलिस कार्मिकों को सम्मान देने आदि बिन्दु उठे। उधर, पहली बार इस तरह की बैठक कर सेवानिवृत पुलिस कार्मिकों की समस्याएं सुनने पर सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान के सदस्यों ने जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयसिंह राठौड़ का पुष्पा वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही उन्हें साफा पहनाया। इस मौके पर संस्थान के हनुमानगढ़ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र जाखड़, श्रीगंगानगर जिलाध्यक्ष कांतासिंह, लक्ष्मण सांखला, डालूराम, ताराचंद, सुंदरलाल, रामनिवास, सुभाष चन्द्र शर्मा, विनोद सूद, ताज मोहम्मद, नरेन्द्र गोदारा, नानकसिंह, घूकरसिंह, हीरालाल पोटलिया, केसरसिंह, सीताराम, हरदीप सिंह, बूटासिंह, मनीराम बिश्नोई आदि मौजूद थे।