Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टीकाकरण पर सरकार का फैसला, बच्चों को लगेंगे Corbevax और Covaxin के टीके

नई दिल्ली

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए कई शहरों में फिर से प्रतिबंधों पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अब सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 12 साल से छोटे बच्चों के भी टीकाकरण को हरी झंडी दे दी है। 5 से 12 साल के बच्चों को Corbevax और 6 से 12 साल के बच्चों को Covaxin का टीका लगेगा। इसके लिए आपातकालीन इस्तेमाल की मंजूरी दे दी गई है।

दरअसल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसकी जानकारी ट्वीट करते हुए बताया कि कोरोना की लड़ाई को और मजबूत करते हुए यह कदम उठाया गया है। इन आयु वर्ग के बच्चों के लिए दो टीकों को इसके लिए चुना गया है। इसके साथ ही 12 साल से ऊपर के बच्चों  के लिए ‘ZyCoV-D’ की 2 डोज वाली टीके की भी मंजूरी दी गई है।

हालांकि यह नहीं बताया गया है कि यह टीकाकरण कब से और कहां-कहां पर शुरू होगा। लेकिन बताया जा रहा है कि जल्द ही इसके बारे में भी जानकारी सामने आएगी। बता दें कि इस बात की पहले से ही उम्मीद थी कि जल्द ही बच्चों के लिए टीकाकरण को लेकर कोई निर्णय लिया जा सकता है। इसी कड़ी में अब डीसीजीआई ने इन आयु वर्ग के बच्चों के टीकाकरण की मंजूरी दी है।