Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टीबी हॉस्पिटल व फूड लैब का लोकार्पण

श्रीगंगानगर(सीमा सन्देश)। सीएमएचओ कार्यालय परिसर में टीबी हॉस्पिटल व फूड लैब का लोकार्पण शुक्रवार को विधायक राजकुमार गौड़ व जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने किया। गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की घोषणा के अनुसार 87 लाख की लागत से फूड लैब व 89 लाख रुपए की लागत से टीबी क्लिनिक की स्थापना की गई है। इनसे आमलन को लाभ मिलेगा और रोगियों को उपचार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। खाद्य सामग्री के नमूनों की जांच यहीं पर हो सकेगी। पहले इन नमूनों को जांच के लिए बाहर भेजा जाता था, जिसकी रिपोर्ट आने में समय लगता था। जिला कलक्टर सौरभ स्वामी ने कहा कि जिले में टीबी क्लीनिक व फूड लैब बनने से आमजन को राहत मिलेगी तथा व्यापारियों को भी लाभ होगा। उन्होंने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को इसका संचालन सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. मनमोहन गुप्ता, चरणदास कम्बोज, ओम रावल, तरसेम गुप्ता, रामू भुजियावाल, अशोक शर्मा, रविन्द्र शर्मा, धीरज गहलोत, रामकुमार सिहाग, समीर मुद्गल, प्रेम नायक, रमेश शर्मा, बलजीत बेदी, जवाहर चावला, गुरमीत सिंह गिल, पालसिंह सहित अनेक अधिकारी, कर्मचारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।