Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टी नटराजन ने ऋतुराज गायकवाड़ को इस शानदार गेंद पर किया क्लीन बोल्ड

नई दिल्ली

चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2022 का 17वां मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पावरप्ले में दोनों सलामी बल्लेबाज रॉबिन उथप्पा और ऋतुराज गायकवाड़ प्लवेलियन लौट गए हैं। सीएसके ने 36 रन पर अपने पहले दो विकेट खो दिए थे मगर अब अंबाति रायुडू और मोइन अली ने पारी को संभाला हुआ है।

रॉबिन उथप्पा को जहां वॉशिंगटन सुंदर ने अपने जाल में फंसाया, वहीं गायकवाड़ को टी नटराजन ने शानदार गेंद पर क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। नटराजन ने गायकवाड़ को फूल पिच गेंद डाली थी, बल्लेबाज इस गेंद को लॉन्ग ऑन और मिड विकेट के बीच में मारना चाहता था मगर गेंद उनके बैट और पैड के बीच से निकलते हुए मिडिल स्टंप पर जा लगी।