Thursday, July 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डी वाई पाटिल स्टेडियम ने बढ़ाई ऋषभ पंत और केएल राहुल की टेशन

नई दिल्ली

दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स के बीच आईपीएल 2022 का 15वां मुकाबला मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले दोनों टीमों के कप्तान ऋषभ पंत और केएल राहुल दुविधा में है कि टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुने या बल्लेबाजी। दरअसल आईपीएल में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने के फैसले को जीत का गुरुमंत्र बताया जा रहा है। इस बात की पुष्टि आंकड़े भी करते हैं। अभी तक सीजन 15 में खेले गए 14 मुकाबलों में से 10 बार रनों का पीछा करने वाली टीम जीत हासिल करने में कामयाब रही है, वहीं चार ही बार उस टीम को विजय मिली है जिसने पहले बल्लेबाजी की है।