Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डॉग फ्लोकी को बनाया ट्विटर का नया CEO:एलन मस्क ने कहा- यह दूसरे लोगों से काफी अच्छा और स्टाइलिश भी है

बिलिनेयर एलन मस्क इन दिनों ट्विटर के नए CEO की तलाश कर रहे हैं। एलन मस्क ने बुधवार (15 फरवरी) को कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल के आखिरी तक ट्विटर के लिए एक नया CEO मिल जाएगा। इस बीच एलन मस्क ने ट्विटर पर अपने डॉग फ्लोकी (Floki) की फोटोज शेयर कर मजाक में उसे ट्विटर का नया CEO भी बताया है।

मस्क ने डॉग Floki को बनाया ट्विटर का नया CEO
मस्क ने अपने डॉगी फ्लोकी की फोटोज शेयर कर लिखा, ‘ट्विटर का नया CEO बहुत अमेजिंग है। यह दूसरे लोगों से काफी अच्छा है। ये नंबरों के साथ भी अच्छा और काफी स्टाइलिश भी है।’

फोटोज में देखा जा सकता है कि डॉगी ब्राउन कलर का चश्मा और ब्लैक स्वेटर पहने चेयर पर बैठा हुआ है। वहीं उसकी टेबल पर एक छोटा लैपटॉप और कुछ डॉक्यूमेंट्स भी नजर आ रहे हैं। मस्क के इस पोस्ट पर 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं यूजर्स मस्क की इस पोस्ट पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं।

इस साल के आखिरी तक ट्विटर का नया CEO मिल जाएगा
हाल ही में दुबई में वर्ल्ड गवर्नमेंट समिट में एक वीडियो कॉल के जरिए मस्क ने कहा कि यह सुनिश्चित करना कि प्लेटफॉर्म अच्छे से काम कर सकता है, उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण बात है। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि ऑर्गेनाइजेशन को स्थिर करने और यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि यह फाइनेंशियली अच्छी कंडीशन में है। ट्विटर के नए CEO के बारे में मस्क ने कहा, ‘उम्मीद है कि इस साल के आखिरी तक हमें अपना नया CEO मिल जाएगा।’

मस्क ने अक्टूबर 2022 में CEO पराग अग्रवाल को निकाला था
एलन मस्क ने 27 अक्टूबर 2022 को 44 बिलियन डॉलर में ट्विटर खरीदा था। इसके बाद मस्क ने कंपनी के चार टॉप ऑफिशियल्स को निकाल दिया था। इनमें CEO पराग अग्रवाल, फाइनेंस चीफ नेड सेगल, लीगल एग्जीक्यूटिव्स विजया गड्डे और सीन एडगेट शामिल हैं। इसके बाद चीफ मार्केटिंग ऑफिसर लेस्ली बेरलैंड, चीफ कस्टमर ऑफिसर सारा पर्सनेट और ग्लोबल क्लाइंट सॉल्यूशंस के वाइस प्रेसिडेंट जीन-फिलिप महू को बाहर कर दिया गया था।