Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

डॉ.अर्चना शर्मा सुसाइड केस: मुख्य आरोपी शिवशंकर उर्फ बल्या जोशी गिरफ्तार, पुलिस ने घोषित किया था इनाम

जयपुर

राजस्थान में डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या प्रकरण के मुख्य आरोपी शिवशंकर जोशी उर्फ बल्या जोशी को दौसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बल्या जोशी के खिलाफ 29 मार्च को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज हुआ था। शिव शंकर बल्या पर दौसा पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था। बल्या जोशी ने जयपुर में सरेंडर किया है। अब उसे जयपुर से लालसोट लाया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि SP राजकुमार गुप्ता ने की है। इससे पहले बल्या जोशी ने हाईकोर्ट में याचिका लगाकर निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इस मामले पुलिस अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। दौसा पुलिस ने कुछ दिन पहले ही इस मामले में बीजेपी नेता हरकेश मटलाना को गिरफ्तार किया था। हरकेश मटलाना दौसा बीजेपी का उपाध्यक्ष है।