संगरिया (सीमा सन्देश)। हनुमान जन्मोत्सव पर डॉ. संजीव जिंदल द्वारा लिखे व गाये गये भजन ‘राम जी का प्यारा’ का विमोचन श्री जय मां वैष्णो सेवा समिति के प्रधान राकेश बंसल, अग्रवाल महासभा अध्यक्ष डॉ. संजय जिंदल, पार्षद एडवोकेट प्रिंस मिड्ढ़ा, पार्षद स्वर्ण संगर, सुरेंद्र गोयल, सतीश गर्ग, राजेंद्र राजपूत, धीरज गोयल, अमित गर्ग, विकास कांडा आदि ने किया। इस भजन को एएसएम रिकॉर्ड्स द्वारा रिकॉर्ड किया गया है। संगीत मास्टर सुनील खरेरा ने दिया है और वीडियोग्राफी अमन स्टूडियो द्वारा की गई है। भजन विमोचन के अवसर पर बिट्टू गर्ग, शिव बंसल, कुलतार ग्रोवर, मक्खन सिंगला, जगतपाल बंसल, चिरंजी लाल, वीके चौधरी आदि सदस्य उपस्थित रहे। इससे पूर्व भी डॉ. संजीव जिंदल का एक खाटूश्याम भजन ‘ओ मेरे श्याम..’ रिलीज हो चुका है। डॉ. संजीव जिंदल ने अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि भविष्य में भी मां दुर्गा, खाटूश्यामजी व श्री बालाजी महाराज के भजन रूपी पुष्प इसी प्रकार प्रस्तुत किए जाएंगे।