Tuesday, August 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तरनतारन में पांच किलो से अधिक हेरोइन बरामद

जालंधर (वार्ता). सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को जिला तरनतारन के सीमावर्ती गांव खालड़ा से पांच किलो 120 ग्राम हेरोइन बरामद की।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि सुबह लगभग 1030 बजे, विशेष सूचना पर सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने सीमा बाड़ के पास गश्त के दौरान एक खेत में बड़े आकार के दो संदिग्ध बैग देखे। उन्होंने बताया कि इन दोनों बैगों को खोलने पर जवानों ने हेरोइन के दो पैकेट बरामद किए। जिनका कुल वजन लगभग 5.120 किलोग्राम था।