Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

तापसी पन्नू का रिपोर्टर पर फूटा गुस्सा, चिल्लाकर कहा- पहले होमवर्क करके आओ फिर सवाल पूछना

नई दिल्ली

तापसी पन्नू उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं जो कभी किसी मुद्दे के बारे में बोलने से पीछे नहीं हटती हैं। वहीं अगर कोई उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करता है तो उसे भी वह सबक सिखा देती हैं। अब तापसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वह एक मीडिया पर्सन की बात सुनकर भड़क जाती हैं। दरअसल, हाल ही में तापसी पन्नू ने ओटीटी प्ले अवॉर्ड्स 2022 अटेंड किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए किसी ने उनकी फिल्म दोबारा को लेकर सवाल किया और कहा कि उनकी फिल्म को क्रिटिक्स से नेगेटिव कमेंट्स मिले थे। इसके साथ ही एक्ट्रेस से बायकॉट को लेकर भी सवाल किया गया। एक्ट्रेस इस दौरान बहत भड़क गईं।

अब वीडियो जो वायरल हो रहा है उसमे आप देखेंगे कि एक्ट्रेस पहले सभी पर चिल्लाकर कहेंगी कि चिल्लाओ मत भाई फिर ये लोग बोलेंगे कि एक्टर्स को तमीज नहीं है। इसके बाद एक रिपोर्टर ने तापसी से उनकी फिल्म दोबारा को मिले नेगेटिव कम्पैन के बारे में पूछा तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘किस फिल्म को लेकर ऐसा नहीं हुआ है?’ रिपोर्टर जब तापसी से कुछ और सवाल करने लगा तो तापसी ने कहा, ‘आप मेरे बात का जवाब दीजिए फिर मैं आपके सवाल का जवाब दूंगी। कौनसी फिल्म के साथ नहीं चलाया गया है?’

होमवर्क करके आना फिर सवाल पूछना

फिर रिपोर्टर ने कहा कि क्रिटि्स ने भी फिल्म के खिलाफ नेगेटिव कैम्पेनिंग की तो एक्ट्रेस ने कहा, ‘एक बार थोड़ा होमवर्क कर लेते, सवाल पूछने से पहले।’ जब रिपोर्टर फिर सवाल करता है तो तापसी कहती हैं कि पहले रिसर्च करना और फिर आप मुझसे सवाल करने आना।