Tuesday, June 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

थाने से ASI की पत्नी के जेवर और पैसे चोरी, पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद; 10 पुलिसवालों के खिलाफ शिकायत

कोटा

शहर के गुमानपुरा थाने से एक ASI रामकरण नागर और उनकी पत्नी के सोने-चांदी के जेवर सहित लाखों रुपये की नगदी चोरी होने की घटना ने पूरे जिले में पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। यह भी बताया जा रहा है कि पीड़ित एएसआई करीब 45 दिनों तक अपनी रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए गुहार लगाता रहा, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई। 

कहा जा रहा है कि पुलिस विभाग ने अपने महकमे को बदनामी से बचाने के लिए करीब 45 दिनों तक पीड़ित एसआई की फरियाद को नहीं सुनी। लेकिन आखिरकार 31 अगस्त की रात को थाने से जेवरात और नगदी चोरी होने का प्रकरण दर्ज कर लिया गया। ऐसे में अब कई पुलिसकर्मी और अधिकारी अपनी नाक बचाने में लगे है। एसआई रामकरण नागर साल 2021 में गुमानपुरा थाने में तैनात थे और उन्होंने अपनी पत्नी के जेवर थाने की अलमारी में सुरक्षित रख थे।

पत्नी का कोरोना में हो गया था निधन

सब इंस्पेक्टर रामकरण नागर ने पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया कि साल 2021 में जब वो गुमानपुरा थाने में तैनात था उसी दौरान उनकी पत्नी मांगीदेवी की कोरोना काल में मौत हो गई थी। जिसके बाद रामकरण अपनी पत्नी के सभी और 1 लाख 50 हजार की राशि को उन्होंने गुमानपुरा थाने की अलमारी में सुरक्षित रख दिए थे। इसके बाद वो अपने रोजाना के कामकाज में लग गए। इस दौरान 25 अप्रैल 2022 को अपेक्षा ग्रुप द्वारा धोखधाडी के प्रकरण में जांच के लिए गठित की गई टीम में रामकरण को शामिल कर लिया गया। जिसके बाद से ही वो प्रकरण के निस्तारण में लग गए।