मुंबई
विजय देवरकोंडा की फिल्म लाइगर सिनेमाघरों में लगी हुई है। लाइगर के खिलाफ भी बायकॉट ट्रेंड देखा गया। करण जौहर के बैनर के होने की वजह से फिल्म के बायकॉट की मांग की जा रही है। जब विजय से इस बारे सवाल पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि ‘कौन रोकेगा देख लेंगे।‘ विजय के इस बयान की थियेटर मालिक मनोज देसाई ने आलोचना की थी और उन्होंने विजय को घमंडी बताया। मनोज देसाई गैटी गैलेक्सी और मराठा मंदिर सिनेमा के मालिक हैं।