नई दिल्ली
दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में एक नया इतिहास रच दिया है। अफ्रीकी महिलाओं ने सोमवार को माउंट मॉन्गानुई में खेले गए टूर्नामेंट के मुकाबले में इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम को 4 गेंद शेष रहते तीन विकेट से हरा दिया। दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ 20 साल बाद यह पहली जीत है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 235 रन का स्कोर बनाया। दक्षिण अफ्रीका इस लक्ष्य को सात विकेट खोकर हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2022 में यह लगातार तीसरी जीत है जबकि इंग्लैंड को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है।