Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दहेज प्रताड़ना के मामले में स्थाई वारंटी काबू

हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। महिला थाना पुलिस ने दहेज प्रताड़ना के मामले में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला पुलिस थाना के स्थाई वारंटी कमलेश कुमार की तलाश के लिए थाना प्रभारी मोनिका बिश्नोई के निकट सुपरविजन एवं एसआई रेणुबाला के निर्देशन में हैड कांस्टेबल विक्रमसिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों की सहायता से मुकदमा नम्बर 32/2017 धारा 498ए 406 भादंसं में वांछित स्थाई वारंटी कमलेश कुमार (36) पुत्र हरिशचन्द्र मलाह निवासी श्रीनगर पीएस कोतवाली पलियां कलां जिला लखीमपुर खीरी उत्तरप्रदेश के वर्तमान निवास स्थान का पता कर तलाश कर कमलेश कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। उसे गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल जयपाल और गुरविन्द्र सिंह शामिल थे।