Monday, April 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दांतों के पीलेपन को दूर करने के नेचुरल तरीके

नई दिल्ली

आपने देखा होगा कि कई लोगों के दांतों में पीलापन रहता है। वे रोजाना ब्रश भी करते हैं लेकिन फिर भी उनके दांतों पर पीलापन दिखता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि डेंटल केयर को थोड़ा सीरियस लिया जाए। केमिकल प्रॉडक्ट्स की जगह आप घरेलू उपाय करके दांतों का पीलापन ठीक कर सकते हैं।

सेब
सेब को हेल्थ के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सेब को रोजाना खाने से दांत साफ रहते हैं। सेब को पीसकर इसमें सोड़ा डालकर दांतों पर लगाने से दांतों का पीलापन धीरे-धीरे हटने लगता है।

गुनगुना पानी
गुनगुना पानी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। कई बार पेट की गर्मी से भी दांत पीले पड़ जाते हैं। इसके अलावा गुनगुना पानी पीने से दांतों को साफ रखा जा सकता है। गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला करने से दांतों को साफ रखा जा सकता है।

संतरा
संतरे को ब्यूटी बढ़ाने के साथ माना जाता है। साथ ही इसे खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। संतरे के छिलके से दांतों को साफ किया जा सकता है। संतरे के छिलकों को सुखाकर इसका पाउडर बनाकर दांतों पर रगड़ने से दांत साफ होते हैं।